कम्युनिटी दिशानिर्देश
Tinder में आपका स्वागत है!
Tinder, वह जगह है जहाँ सार्थक कनेक्शन बनाए जा सकते हैं। इसकी शुरुआत एक स्वाइप से होती है। कभी-कभी आपकी किस्मत अच्छी होती है। कभी नहीं होती है। और कभी-कभी बातचीत आगे के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकती है। यहाँ पर अवसरों की कमी नहीं है। यहाँ ढेरों मौके मिलते हैं। यहाँ एक्सप्लोर करने के लिए सभी (वयस्कों) का स्वागत है।
हम Tinder को एक मज़ेदार, सुरक्षित और सभी के लिए उपयोगी स्थान बनाना चाहते हैं, जहाँ कोई भी व्यक्ति दूसरों को जानने के साथ-साथ अपनी असली पहचान भी बनाए रख सकता है। ये कम्युनिटी दिशानिर्देश इसी के लिए हैं–कि ऐप पर या उससे बाहर, हर कहीं सभी का एक अपेक्षित व्यवहार तय किया जा सके। इसलिए आगे पढ़ें; इन दिशानिर्देशों का पालन न करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें टोकने से लेकर प्रतिबंध लगाने तक शामिल हैं।
Tinder के नियम:
1. सीमाओं का ध्यान रखें। हर व्यक्ति का आराम का दायरा अलग-अलग होता है। इसीलिए हम आपकी सार्वजनिक प्रोफ़ाइल पर नग्नता, यौन कंटेंट, यौन इच्छाओं या फिर सेक्स की खोज करने की अनुमति नहीं देते हैं। अगर आप किसी से निजी तौर पर बातचीत कर रहे हैं, तो यह ठीक है बशर्ते कि किसी को इससे कोई परेशानी न हो। सहमति मायने रखती है।2. ध्यानपूर्वक और सोच-समझकर चीजें शेयर करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी को या फिर लोगों के आपसे जुड़ने के तरीकों को सार्वजनिक रूप से प्रसारित न करें (फ़ोन नंबर, ईमेल, या सोशल हैंडल जैसी चीज़ों का कोई सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं)। अपने बैंक अकाउंट नंबर या ईमेल पासवर्ड को साझा करना हमेशा एक बेकार विचार होता है। दूसरों को भी उनकी व्यक्तिगत जानकारी आपको भेजने को न कहें। सावधान रहें, अगर कोई आपको पैसे भेजने या निवेश करने के लिए कहता है, तो संभवत: यह एक स्कैम है।3. हिंसक कंटेंट से दूरी बनाकर रखें। हम सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं और किसी भी ऐसे हिंसक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिसमें खून-खराबा, मौत, हिंसक कृत्यों (इंसानों या जानवरों के खिलाफ़) की तस्वीरें या उनका विवरण, हथियारों का इस्तेमाल और आत्म-क्षति का समर्थन या उसका गुणगाान करनेवाली कोई भी बात शामिल हो।अगर हमें लगता है कि जल्द ही कोई नुकसान होने वाला है, तो हम सहायता करने के लिए कदम उठा सकते हैं, जैसे कि सीधे आपदा संबंधी संसाधनों से संपर्क स्थापित करना।
4. व्यक्तिगत कनेक्शन बनाएँ, न कि व्यावसायिक। फ़ॉलोअर बढ़ाने, सामग्री बेचने, फ़ंड जुटाने या कैम्पेन के लिए अपने सोशल हैंड्स का विज्ञापन व प्रचार न करें और उन्हें शेयर न करें। इसका यह भी मतलब है कि Tinder ऐसी जगह बिलकुल भी नहीं है जहाँ किसी भी प्रकार का सेक्स वर्क किया जाए, एस्कॉर्ट सेवाएँ दी जाएँ या मजबूरी में संबंध बनाए जाएँ। इसलिए, –Tinder पर केवल अय्याशी के लिए खूबसूरत लड़की ढूँढ़ने की कोशिश बिलकुल न करें।5. जो आप हैं, वही बने रहें। लोग आपसे आपके वास्तविक रूप में मिलना चाहते हैं। आपकी नकली शख्शियत से बिलकुल नहीं। कोई जाली अकाउंट न बनाएँ न ही कोई अन्य व्यक्ति होने का दिखावा करें, भले ही यह मज़े के लिए क्यों न हो।6. सम्मानपूर्वक बातचीत करें। नए लोगों से बात करना मुश्किल काम हो सकता है, खासतौर से तब जब आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से आनेवाले इंसानों से मिल रहे हों। सम्मान हमेशा दूरगामी परिणाम देता है।अगर बातचीत अनपेक्षित रूप से गलत दिशा में जाने लगे और आपको परेशानी होने लगे या गुस्सा आए– तो प्रतिक्रिया देने से पहले रुकें और फिर उस पर विचार करें। उत्पीड़न, धमकी, परेशान करना, दबाव बनाना, साइबर उत्पीड़न, यौन आधार पर वसूली करना, ब्लैकमेल या नुकसान पहुँचाने के लिए कुछ भी इरादतन करने की अनुमति नहीं है।
Tinder में नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है। हम कभी भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, उसकी पहचान या उसके दिखने के आधार पर नस्लवाद, कट्टरता, घृणा या हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें किसी व्यक्ति की नस्ल, जातीयता, राष्ट्रीयता, आप्रवासन स्थिति, जाति, धर्म, लिंग पहचान, यौन-उन्मुखता, विकलांगता, शरीर का प्रकार या स्वास्थ्य स्थिति शामिल है (लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है)। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जो आपके व्यक्तिगत मानदंडों पर खरा नहीं उतरता, तो उसे लाइक न करें या फिर उसे अनमैच करें और आगे बढ़ जाएँ। जब तक आपको न लगे कि उन्होंने हमारी नीतियों का उल्लंघन किया है, तब तक उनकी रिपोर्ट न करें।
7. विनम्रता के साथ आगे बढ़ें, किसी को नुकसान न पहुँचाएँ। ऐसा कोई भी कार्य या व्यवहार जो किसी अन्य यूज़र को नुकसान पहुँचाने का सुझाव देता है, इरादा रखता है या नुकसान पहुँचाता है - चाहे ऑनलाइन या ऑफलाइन, शारीरिक या डिजिटल रूप से किया गया हो - उसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। इसमें हर वो चीज़ शामिल है जो नुकसान पहुँचाती हो या ऐसी मंशा रखती हो।अगर Tinder पर किसी ने आपको ठेस पहुँचाई है, तो: सबसे पहले अपना ख्याल रखें और फिर कुछ समय सोचकर यह तय करें कि आपको खुद को किस तरह उबारना है, फिर चाहे वह जवाबदेही के उपायों से जुड़ा हो, प्रकटन से, सहयोग से या उपरोक्त सभी से। अगर इसमें खतरे के बारे में हमें रिपोर्ट करना शामिल है, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम यहाँ आपकी सहायता के लिए हैं।
8. केवल वयस्क। Tinder का उपयोग करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसका यह भी अर्थ है कि हम नाबालिगों की अकेले की या बिना कपड़ों वाली तस्वीरों को अनुमति नहीं देते हैं, जिसमें आपकी खुद की बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं–फिर चाहे आप उस समय कितने ही प्यारे क्यों न लगते हों।9. कानून का पालन करें। कभी किसी गैर-कानूनी कंटेंट या गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका अर्थ है कि आप ड्रग्स अथवा जाली वस्तुएँ खरीदने या बेचने, या फिर नियमों को तोड़ने में मदद हेतु पूछने के लिए Tinder का उपयोग नहीं कर सकते। हम निश्चित तौर पर किसी भी ऐसे खतरे में भाग लेने या उसका समर्थन करने हेतु Tinder का इस्तेमाल किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिसमें अवयस्क या मानव तस्करी शामिल हो।10. एक व्यक्ति, एक अकाउंट। प्रत्येक अकाउंट का केवल एक स्वामी हो सकता है। तार्किक और गोपनीयता कारणों से, हम एक ही अकाउंट तक कई लोगों की पहुँच का समर्थन नहीं कर सकते, प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना स्वयं का खाता होना चाहिए। साथ ही, एक व्यक्ति के पास एक समय पर एक से अधिक अकाउंट नहीं हो सकता।11. यह आपकी जगह है, अपना खुद का कंटेंट पोस्ट करें। अन्य लोगों की तस्वीरें या निजी मैसेज पोस्ट न करें, जब तक कि आपको ऐसा करने की सहमति न दी गई हो। ऐसे कार्य पोस्ट न करें जिस पर किसी अन्य का कॉपीराइट या ट्रेडमार्क हो।12. एक अच्छे Tinder यूज़र बनें। Tinder का दुरुपयोग न करें। Tinder का इस्तेमाल गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए न करें। हानिकारक लिंक या अनचाहे कंटेंट से स्पैम न करें। ढेरों अकाउंट न बनाएँ। Tinder का इस्तेमाल हेरफेर करने, ठगने या लोगों से पैसे या अन्य कोई चीज़ मंगवाने के लिए न करें। जिन लोगों से आप मिल रहे हैं, उनके बारे में अपने दोस्तों और परिवार से बात करना ठीक है, लेकिन किसी और की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा न करें। झूठी, भ्रामक या गलत इरादों से रिपोर्ट सबमिट न करें। फ़ीचर्स अनलॉक करने या सिस्टम से खिलवाड़ करने के लिए तृतीय पक्ष वाले ऐप्स या अन्य तकनीक का उपयोग न करें। Tinder, Match Group या इसके सहयोगियों के साथ सीधे बात करते समय परेशान न करें, धमकी न दें या अन्यथा इन नियमों का उल्लंघन न करें।13. इसमें अपनी सक्रियता बनाए रखें। अगर आप अपने Tinder अकाउंट में दो साल तक लॉग इन नहीं करते हैं, तो हम यह मान लेंगे कि इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है और हम इसे निष्क्रियता के चलते डिलीट कर सकते हैं। इसलिए अगर आप ऐप में दिखना चाहते हैं तो बस समय-समय पर लॉग-इन करते रहें।रिपोर्ट करना
Tinder कम्युनिटी के सदस्य के तौर पर, हम आपको आगे बढ़कर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अगर कोई आपको नुकसान पहुँचा रहा है या फिर हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश का उल्लंघन कर रहा है– तो उसकी रिपोर्ट करें। आपकी रिपोर्ट हमेशा गोपनीय रहेगी। रिपोर्ट करके, आप नुकसान पहुँचाने वाले बर्ताव को रोकने और दूसरों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद कर सकते हैं।
प्रभाव
हम अपने कम्युनिटी दिशानिर्देशों व हमारी कम्युनिटी पर पड़ने वाले उनके प्रभावों को गंभीरता से लेते हैं। लोग इनका पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए हम सबकुछ करेंगे। हमने एक चेतावनी प्रणाली की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन अगर उल्लंघन जारी रहते हैं या अगर तीव्र उल्लंघन होते हैं तो हम उसी अनुसार प्रतिक्रिया करेंगे।
अगर हम पाते हैं कि आपने सेवा का दुरुपयोग किया है या ऐसा व्यवहार किया है जिसे Tinder अनुचित, गैरकानूनी मानता है या जो हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देशों या उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करता है जिसमें ऐसी कार्रवाइयाँ या संचार शामिल हैं जो सेवा से बाहर होते हैं लेकिन इसमें वे अन्य लोग भी शामिल होते हैं जिनसे आप सेवा के माध्यम से मिलते हैं, तो हम किसी भी खरीद का रिफ़ंड किए बिना अकाउंट की जाँच-पड़ताल करने और उन्हें बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।