Tinder पर सुरक्षा

यह एक ऐसा सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान है, जो मानवीय संबंध का जादू बरकरार रखता है!

Tinder की सुरक्षा टीम का उद्देश्य यह है कि वे इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन सुरक्षा वाला संगठन बनाना चाहती है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे सदस्यों के पास एक ऐसा सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान है, जो मानवीय संबंध का जादू बरकरार रखता है।

क्योंकि आप भरोसा करके Tinder को अपनी जानकारी देते हैं, इसलिए हमारे ऐप की सुरक्षा और आपके डेटा की निजता हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हैं। यह सुनिश्चित करना कि हम एक सुदृढ़, पारदर्शी, व जवाबदेह सुरक्षा प्रोग्राम बनाकर रखेंगे, आपके प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है।

Tinder के आंतरिक सुरक्षा अभ्यास

Tinder का सुरक्षा प्रोग्राम हमारे संगठन और आपके डेटा को हर मोड़ पर सुरक्षित रखता है और उद्योग जगत के अग्रणी इन्फ्रास्ट्रक्चर, ज़िम्मेदार डेटा प्रथाओं के साथ-साथ सुरक्षा व निजता प्रथाओं के संयोजन का भी उपयोग करता है ताकि उन बढ़ते खतरों से एक कदम आगे रहा जा सके जिनका सामना आज इंटरनेट सेवाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को करना पड़ रहा है।

हमारा सुरक्षा प्रोग्राम निम्नलिखित डोमेन पर केन्द्रित है:

आंतरिक जानकारी की सुरक्षा संबंधी प्रोग्राम: हम Tinder के डिजिटल परिवेश में सुरक्षा बढ़ाने और जोखिम कम करने की कोशिश करते हैं। हम सक्रिय रूप से सुरक्षित एक्सेस प्रोटोकॉल और नेटवर्क संरचना बनाते हैं ताकि कम से कम विशेष अधिकारों वाले पैटर्न का इस्तेमाल करके Tinder की सुविधाओं, सिस्टम और रिसोर्सेज की आंतरिक पहुँच के व्यवस्थित नियंत्रण को सक्षम बना सकें। Tinder आंतरिक रूप से दो-चरणीय ऑथेंटिकेशन (2FA) के उपयोग पर जोर देता है।

ऐप्लिकेशन / इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी: सुरक्षा को हमारे विकास के जीवन चक्र के सभी स्तरों पर इंजीनियर और एकीकृत किया गया है, ताकि बेहतर व सुरक्षित उत्पाद बनाने के साथ साथ सुरक्षित डिज़ाइन और इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को सुनिश्चित किया जा सके। हमारे ऐप्लिकेशन और सिस्टम, जिसमें नए फ़ीचर, कोड व कॉन्फ़िग्रेशन बदलाव शामिल हैं, हमारी आंतरिक टीमों की लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा डिज़ाइन समीक्षाओं और आकलनों से गुजरते हैं। इसके अलावा, इनमें से कई ऐप्लिकेशन और सिस्टम तृतीय-पक्ष के प्रतिष्ठित सुरक्षा विशेषज्ञों के ज़रिए नियमित रूप से स्वतंत्र और कठोर पेन टेस्टिंग से गुजरते हैं।

संचालन, जोखिम और अनुपालन: Tinder में, सुरक्षा जागरूकता पहले दिन से ही शुरू हो जाती है और उसके बाद यह एक सतत प्रक्रिया है। सभी कर्मचारी को काम शुरू करते ही और साथ ही हर साल सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रशिक्षण दिया जाता है। Tinder में सुरक्षा बनाए रखना सभी की ज़िम्मेदारी है। हम अपने सिस्टम और सदस्यों के डेटा को सुरक्षित करने के लिए भौतिक, प्रक्रिया संबंधी और तकनीकी नियंत्रणों के साथ-साथ लागू सुरक्षा नीतियों और प्रक्रियाओं को इस्तेमाल में लाए हैं और उन्हें लागू किया है। व्यापक रूप से आंतरिक सुरक्षा जोखिम आकलन करने के अलावा, हम अपने तृतीय-पक्ष विक्रेताओं की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा भी करते हैं।

रेड टीम / आक्रामक सुरक्षा: हमारी आंतरिक रेड टीम आक्रामक सुरक्षा परीक्षण के माध्यम से मौजूदा प्रणालियों और वर्क फ़्लो में पहले न मिलने वाली सुरक्षा संबंधी कमजोरियों की पहचान करती है। यह समूह कंपनी के हर भाग में वास्तविक स्थितियों में होने वाले हमलों की नकल करते हुए सुरक्षा स्थिति का स्तर बढ़ाने की प्राथमिकता तय करता है ताकि बड़े से बड़े जोखिम का भी समाधान निकाला जा सके। हमारा लक्ष्य संभावित कमज़ोर क्षेत्रों के बारे में गहराई से जानना और किसी भी उल्लंघन की संभावना को कम करने हेतु निरंतर परीक्षण करते रहना है।

निगरानी और खतरा प्रबंधन: हमारे बुनियादी ढाँचे और सिस्टम की पहुँच को लगातार लॉग और मॉनिटर किया जाता है। Tinder के सुरक्षा निगरानी, छानबीन, खतरे की पहचान प्रक्रिया और प्रतिक्रिया प्रोग्राम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम सतर्क रहने के साथ-साथ उचित रूप से जाँच, परीक्षण, और सुरक्षा घटनाओं का निवारण भी करें।

अनुपालन प्रमाणन, मानक और विनियम

Tinder ऐसा पहला डेटिंग ऐप है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों के अनुसार इसकी व्यापक सूचना सुरक्षा प्रथाओं के लिए मान्यता प्राप्त है, हमारी सूचना सुरक्षा और निजता प्रबंधन प्रणाली के लिए इसने ISO 27001:2022, ISO 27017:2015 और ISO 27701:2019 प्रमाणन भी प्राप्त किया है।

हम स्वतंत्र फ़र्मों से वार्षिक ऑडिट भी कराते हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि SOX और PCI-DSS की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार हमारा अनुपालन हो रहा है।

सुरक्षा संबंधी कमज़ोरियों की रिपोर्ट करना

Tinder संभावित समस्याओं की पहचान करने और हमारे ऐप्लिकेशन, बुनियादी ढ़ाँचे व सदस्य के डेटा की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा अनुसंधान समुदाय द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करता है। हम सुरक्षा अनुसंधानकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हैं कि वे जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से ढूँढी गई किसी संभावित संवेदनशीलता को हमारे बग बाउंटी प्रोग्राम में प्रकट करें। हम सुरक्षा संबंधी समस्याओं को ज़िम्मेदारी के साथ व समय रहते सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया आप किसी भी संभावित कमज़ोरी के बारे में Tinder से बाहर किसी अन्य के साथ तब तक जानकारी साझा करने से परहेज करें जब तक कि हम आपके साथ मिलकर उस कमजोरी की समीक्षा करके उसे दूर ना कर दें। Tinder को हमारे सदस्यों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने में आपके द्वारा की जाने वाली मदद की हम सराहना करते हैं।

अपनी प्रोफ़ाइल से जुड़े सवालों, चिंताओं या समस्याओं के लिए या किसी दूसरे सदस्य की रिपोर्ट करने के लिए, कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करने के लिए https://www.help.tinder.com/ पर जाएँ।