निजता नीति
क्या आप कैलिफ़ोर्निया में रहते हैं? हमारा कैलिफ़ोर्निया निजता कथन देखें, जो कि इस निजता नीति का पूरक है।
वॉशिंगटन और नेवादा के निवासी, कृपया हमारी उपभोक्ता स्वास्थ्य डेटा संबंधी निजता नीति देखें, जो इस निजता नीति की पूरक है।
हैलो! Tinder की निजता नीति में आपका स्वागत है।
हम जानते हैं, निजता नीति को पढ़ना शायद हर किसी को अपने समय का सदुपयोग न लगे, परंतु इसे पढ़ें। हमने इस नीति को जितना संभव हो सके स्पष्ट तथा रुचिकर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है, क्योंकि हम सच में चाहते हैं कि आप इसे पढ़ें! हमें अपना डिजिटल सहयोगी समझें, जो आपको यह गाइड करने के लिए यहाँ मौजूद हैं कि हम कौन सा डेटा एकत्र करते हैं और उसका उपयोग क्यों और कैसे करते हैं। इसलिए आराम से बैठें, अपनी पसंदीदा ड्रिंक लें और आइए निजता को एक साथ समझते हैं।
यह निजता नीति 31 मार्च 2026 से लागू होगी। तब तक पिछला वर्ज़न लागू रहेगा, जो यहाँ उपलब्ध है।
1. हम कौन हैं
अगर आप यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (“EEA”), यूनाइटेड किंगडम या स्विट्जरलैंड में रहते हैं, तो आपके डेटा के लिए ज़िम्मेदार कंपनी ("डेटा नियंत्रक") है:
MTCH Technology Services Limited
Tinder
1 Hatch Street Upper
Dublin 2
D02 PY28
Ireland
अगर आप जापान में रहते हैं, तो आपके डेटा के लिए जिम्मेदार कंपनी है:
MG Japan Services GK
4F Sumitomo Fudosan Azabu Bldg
1-4-1 Mita
Minato-ku, Tokyo 108-0073
Japan
अगर आप EEA, यूनाइटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड और जापान से बाहर रहते हैं, तो आपके डेटा के लिए जिम्मेदार कंपनी है:
Tinder, LLC
8750 North Central Expressway
Suite 1400
Dallas, TX 75231
United States
2. यह निजता नीति कहाँ लागू होती है
यह निजता नीति उन वेबसाइट्स, ऐप्स, ईवेंट्स और अन्य सेवाओं पर लागू होती है जिन्हें हम Tinder ब्रांड के अंतर्गत संचालित करते हैं। चाहे आप अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे हों, हमारे किसी ईवेंट में शामिल हो रहे हों या हमारी अन्य किसी शानदार सेवा का इस्तेमाल कर रहे हों, यह नीति इन सभी स्थितियों पर लागू होती है। आसानी के लिए, इस निजता नीति में हम इन सभी को हमारी "सेवाओं" के तौर पर संदर्भित करते हैं।
अगर किसी कारणवश, हमारी सेवाओं में से किसी एक के लिए अपनी अलग निजता नीति की आवश्यकता होती है, तो वह नीति आपको प्रदान की जाएगी और वही नीति -- ना कि यह निजता नीति -- लागू होगी।
3. हम कौन सा डेटा एकत्र करते हैं
यह बात बताने की ज़रूरत नहीं है कि हम आपके बारे में कुछ जानकारी लिए बिना आपको सार्थक कनेक्शन बनाने में मदद नहीं कर सकते हैं जैसे आपकी बुनियादी प्रोफ़ाइल जानकारी और आप किस प्रकार के लोगों से मिलना चाहते हैं । हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने से भी कुछ जानकारी तैयार होती है, जैसे कि आप कब लॉग इन हुए थे और आपने सेवा का इस्तेमाल कैसे किया था और इसके साथ-साथ हम आपके कंटेंट के आधार पर बनाए गए इनसाइट्स और इंफ़ेरेंस भी जेनरेट करते हैं। हम तृतीय पक्ष से भी डेटा इकट्ठा करते हैं, जैसे कि आप जब किसी दूसरे प्लेटफ़ॉर्म (जैसे Facebook, Google or Apple) के अकाउंट का इस्तेमाल कर सेवा एक्सेस करते हैं या फिर अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करने के लिए किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म से जानकारी अपलोड करते हैं। अगर आप सभी जानकारियों के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो नीचे दी गई तालिक को देखें।
डेटा जो आप हमें देते हैं | |
श्रेणियाँ | विवरण |
अकाउंट संबंधी डेटा | जब आप कोई अकाउंट बनाते हैं, तो आप हमें अपना फ़ोन नंबर, ईमेल पता और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारी मुहैया कराते हैं ताकि आपका अकाउंट बन सके। |
प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा | जब आप अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करते हैं, तब आप अपने बारे में अतिरिक्त जानकारी शेयर करते हैं, जैसे कि आपका लिंग, रुचियाँ, प्राथमिकताएँ, अनुमानित लोकेशन आदि। इनमें से कुछ डेटा को कुछ देशों में संवेदनशील या विशेष माना जा सकता है, जैसे कि यौन-उन्मुखता, यौन जीवन, स्वास्थ्य या राजनीतिक विश्वासों के बारे में जानकारी। अगर आप यह डेटा देना चुनते हैं, तो आप हमें इसका इस्तेमाल करने की सहमति देते हैं, जैसा कि इस निजता नीति में बताया गया है। |
कंटेंट | जब आप हमारी सेवा का उपयोग करते हैं, तो आप फ़ोटो, वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और अन्य प्रकार के कंटेंट जैसे आपकी खोज क्वेरी या अन्य सदस्यों के साथ चैट शेयर करते हैं। |
खरीद संबंधी डेटा | जब आप कोई खरीद या रिफ़ंड का अनुरोध करते हैं, तो हम लेन-देन का ब्यौरा सुरक्षित रखते हैं (जैसे, आपने क्या खरीदा, लेन-देन कब हुआ और उसकी कीमत)। आप कौन-सा भुगतान तरीका चुनते हैं, उसी के अनुसार एकत्र की जाने वाली सटीक जानकारी अलग-अलग हो सकती है। जब आप सीधे हमें भुगतान करते हैं (iOS या Android जैसे प्लैटफ़ॉर्म के बजाय), तो आप हमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर या अन्य वित्तीय जानकारी प्रदान करते हैं। |
मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा | हम कभी-कभी (i) शोध उद्देश्य से सर्वे, फोकस ग्रुप या मार्केट अध्ययन करते हैं और(ii) मार्केटिंग के उद्देश्य से प्रचार,ईवेंट या प्रतियोगिताएँ आयोजित करते हैं। जब आप इनमें भाग लेने का विकल्प चुनते हैं, तो आप हमें अपना नामांकन एवं प्रतिभागिता प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक जानकारी देते हैं, इसके साथ ही हमारे सवालों के जवाब और अपना फ़ीडबैक भी देते हैं। |
तृतीय पक्ष संबंधी डेटा | जब आप हमारे साथ अन्य लोगों के बारे में जानकारी शेयर करते हैं (जैसे किसी फ़ीचर के लिए किसी परिचित का संपर्क विवरण देना या किसी सदस्य से संबंधित प्रश्न/रिपोर्ट भेजना), तो हम आपके अनुरोध को पूरा करने के लिए यह डेटा आपकी ओर से प्रोसेस करते हैं। कॉमन दोस्त फ़ीचर पर ज़्यादा जानकारी के लिए यहाँ देखें और आप यहाँ यह भी जान सकते हैं कि Tinder गैर-सदस्यों की जानकारी को कैसे प्रोसेस करता है। |
कस्टमर सपोर्ट डेटा | जब आप हमसे संपर्क करते हैं, तो आप ऐसी जानकारी प्रदान करते हैं जो आपकी पूछताछ या समस्या का समाधान करने के लिए ज़रूरी हो सकती है। अन्य लोग आपके साथ जुड़ी क्वेरी या रिपोर्ट भी सबमिट कर सकते हैं। अंत में, हमारे मॉडरेशन टूल्स और टीमें अपनी जाँच के लिए अतिरिक्त डेटा एकत्र कर सकती हैं। यहाँ तक कि जहाँ भी कानून द्वारा अनुमत हो, वहाँ हम अपने सदस्यों की सुरक्षा और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत तृतीय पक्ष से संदिग्ध या पुष्टि किए गए गलत आचरण करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। |
सोशल मीडिया संबंधी डेटा | आप अपनी इच्छा से अन्य प्लेटफ़ॉर्म (जैसे Facebook, Instagram, Spotify, Apple या LinkedIn) पर अपने अकाउंट के ज़रिए हमारे साथ डेटा शेयर करते हैं, उदाहरण के लिए अगर आप इन प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अपना अकाउंट बनाना और उसमें लॉग इन करना चुनते हैं या अगर आप इन प्लेटफ़ॉर्म से हमारी सेवा पर फ़ोटो या प्लेलिस्ट जैसा डेटा अपलोड करना चुनते हैं। |
जेनरेट किया गया या स्वतः एकत्र किया गया डेटा | |
श्रेणियाँ | विवरण |
उपयोग संबंधी डेटा | सेवा का उपयोग करने पर आपकी गतिविधियों से संबंधित डेटा जेनरेट होता है, जिसमें यह शामिल है कि आप इसे कैसे उपयोग करते हैं (जैसे: आपने कब लॉग-इन किया, कौन-कौन से फ़ीचर इस्तेमाल किए, आपने कौन-कौन सी कार्रवाइयाँ कीं, आपको कौन-सी जानकारी दिखाई गई, किस वेबपेज के माध्यम से आए, किन विज्ञापनों के साथ आपने इंटरैक्ट किया) और आप दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं (जैसे: खोज करना, मैच करना, संवाद करना)। लागू होने पर, हम तृतीय-पक्ष की वेबसाइट्स या ऐप्स पर अपने विज्ञापनों के साथ हुए आपके इंटरैक्शन (बातचीत/क्रियाओं) से संबंधित डेटा भी प्राप्त करते हैं। |
तकनीकी डेटा | सेवा का उपयोग करने में उन डिवाइस(डिवाइसेज़) से और उनके बारे में डेटा एकत्र करना शामिल है जिनका उपयोग आप हमारी सेवा का एक्सेस करने के लिए करते हैं। इसमें हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर से संबंधित जानकारी शामिल है, जैसे IP पता, डिवाइस ID, डिवाइस का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम और उसकी कॉन्फ़िगरेशन, नेटवर्क जानकारी, डिवाइस की मूवमेंट और सेंसर डेटा के साथ-साथ ऐप सेटिंग और विशेषताएँ, ऐप के क्रैश होने की जानकारी, विज्ञापन ID तथा कुकीज़ या अन्य तकनीकों से जुड़े पहचानकर्ता भी शामिल होते हैं, जो किसी डिवाइस या ब्राउज़र को विशिष्ट रूप से पहचान सकते हैं। कुकीज़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए, हमारी कुकी नीति देखें। |
इनसाइट्स और इंफेरेंस | जब आप सेवा का उपयोग करते हैं, तो आपकी गतिविधियों और आपके द्वारा दी गई जानकारी व कंटेंट के आधार पर इनसाइट और इंफेरेंस तैयार किए जाते हैं, जो आपकी पसंद, विशेषताएँ, झुकाव, व्यवहार और दृष्टिकोण को दिखाते हैं। |
अन्य डेटा जो हम एकत्र करते हैं | |
श्रेणियाँ | विवरण |
भौगोलिक स्थान संबंधी डेटा | अगर आप हमें अनुमति देते हैं, तो हम आपके डिवाइस से आपकी भौगोलिक स्थिति (अक्षांश और देशांतर) एकत्र कर सकते हैं। अगर आप अनुमति नहीं देते, तो ऐसे फ़ीचर जो सटीक लोकेशन पर निर्भर करते हैं, वे आपके लिए उपलब्ध नहीं होंगे। |
चेहरा संबंधी डेटा | आप हमारे कुछ फ़ीचर्स जैसे फ़ोटो वेरिफ़िकेशन, फ़ोटो की जाँच, या ID + फ़ोटो वेरिफ़िकेशन में भाग लेने का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें आपके चेहरे की बनावट से संबंधित डेटा एकत्र किया जाता है, जिसे कुछ देशों या क्षेत्रों में बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है। इन लिंक पर जाएँ और जानें कि हम फ़ोटो वेरिफ़िकेशन, फ़ोटो की जाँच और ID + फ़ोटो वेरिफ़िकेशन के लिए आपके चेहरे की बनावट संबंधी डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं। अगर आप ऐसे क्षेत्र में Tinder का इस्तेमाल करते हैं जहाँ फ़ेस चेक ज़रूरी है या अगर आप वेब पर Tinder का इस्तेमाल करते हैं, तो आप यहाँ फ़ेस चेक प्रक्रिया के बारे में अधिक जान सकते हैं। |
ID संबंधी डेटा | आप अपनी पहचान साबित करने के लिए हमें सरकार द्वारा जारी अपनी ID की कॉपी दे सकते हैं, ताकि हम यह जाँच सकें कि आप वही व्यक्ति हैं जो आप बताते हैं। |
4. हम आपके डेटा को क्यों और कैसे इस्तेमाल करते हैं
हम आपके डेटा को क्यों प्रोसेस करते हैं, इसकी मुख्य वजह यह है कि हम आपको अपनी सेवा देना चाहते हैं और समय के साथ इसे बेहतर बनाना चाहते हैं। इसमें आपको उन सदस्यों के साथ कनेक्ट करना शामिल है जो आपके दिल में हलचल मचा सकते हैं। साथ ही, इसमें आपके अनुभवों को पर्सनलाइज़ करना और हमारी सेवा का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने में आपकी मदद करना भी शामिल है। हम अपने सेवा, आपको और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए भी आपके डेटा को प्रोसेस करते हैं। हम इस ज़िम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और हम हमेशा अपने सिस्टम्स और प्रोसेस की सुरक्षा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। और हाँ, हम प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए आपके डेटा को प्रोसेस करते हैं – आप इसे अपनी सेटिंग में जाकर नियंत्रित कर सकते हैं। ज़्यादा विस्तार में जानकारी पाने के लिए पढ़ते रहें।
हम “प्रोफ़ाइलिंग” और “फ़ैसले लेने की ऑटोमेटेड सेवा” के ज़रिए व्यक्तिगत डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं, इस बारे में जानकारी के लिए, कृपया हमारे आम सवाल देखें।
आपके डेटा को प्रोसेस करने के उद्देश्य | आपके जेटा को प्रोसेस करने के आधार | प्रोसेस किए गए डेटा की श्रेणियाँ (इनके बारे में इस नीति के सेक्शन 3 में बताया गया है) |
आपको हमारी सेवा का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए, जिसमें शामिल हैं: हमारी सेवा पर आपका अकाउंट और प्रोफ़ाइल बनाना और उनका रखरखाव करना हमारी सेवा पर अलग-अलग सुविधाओं को चलाना और उनका रखरखाव करना आपको दूसरे सदस्यों का सुझाव देना और उन्हें आपका सुझाव देना स्वीपस्टेक्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन करना आपके अनुरोधों और सवालों का जवाब देना इस बात की निगरानी करना कि हमारी सेवा अच्छी तरह काम कर रही है और समस्याओं और गड़बड़ियों को ज़रूरत के मुताबिक ठीक करना हमारी प्रीमियर/VIP सेवाओं में शामिल होने के आपके आवेदनों को प्रोसेस करना | आपके साथ हमारे समझौते का प्रदर्शन आपकी सहमति (जहाँ संवेदनशील डेटा या ऐसा दूसरी तरह का डेटा प्रोसेस किया जाता है जिसे आपकी सहमति की ज़रूरत होती है) | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा सोशल मीडिया संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस भौगोलिक स्थान संबंधी डेटा चेहरा संबंधी डेटा |
हमारी सेवा पर आपकी खरीदारी को सक्षम बनाने के लिए, जिसमें शामिल हैं: पेमेंट प्रोसेस करना छूट और प्रमोशन ऑफ़र करना, कीमतों को कस्टमाइज़ करना | आपके साथ हमारे समझौते का प्रदर्शन हमारी वैध रुचियाँ: डिस्काउंट और प्रचार ऑफ़र करना और मूल्य को वैयक्तिकृत करना हमारी वैध रुचियाँ हैं, जहाँ भी और जितना भी कानूनी रूप से अनुमति है। | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा तकनीकी डेटा खरीद संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
विज्ञापन और मार्केटिंग कैंपेन चलाने के लिए, जिसमें शामिल हैं: हमारी सेवा पर चलने वाले विज्ञापन कैंपेन चलाना और उनके असर को मापना तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म्स पर हमारी सेवा को बढ़ावा देने वाले मार्केटिंग कैंपेन चलाना और उनके असर को मापना आपसे ऐसे प्रॉड्क्टस और सेवाओं के बारे में संपर्क करना जिनमें हमारे मुताबिक आपको दिलचस्पी हो सकती है | आपकी सहमति (जहाँ लागू कानून के तहत ज़रूरी हो) और किसी और वजह से, हमारे उचित हित। यह हमारा उचित हित है कि हम अपनी सेवा को बढ़ावा दें और अपने सदस्यों को उनकी रुचियों के मुताबिक विज्ञापन दिखाएँ। ऐसा इसलिए ताकि उनका अनुभव बेहतर बनाया जा सके और हमारी सेवा के ऐसे हिस्सों के लिए पैसे जोड़े जा सकें जो मुफ़्त हैं | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
हमारी सेवा को बेहतर बनाने और नई सुविधाएँ और सेवाएँ जोड़ने के लिए, जिसमें शामिल हैं: फ़ोकस ग्रुप, मार्केट स्टडी और सर्वे चलाना इस बात का विश्लेषण करना कि हमारी सेवा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है सेवा की क्वॉलिटी बेहतर बनाने के लिए, ग्राहक सेवा टीमों के साथ बातचीतों की समीक्षा करना नई सुविधाएँ और सेवाएँ विकसित करना और उन्हें बेहतर बनाना। इनमें मशीन लर्निंग और दूसरी टेक्नोलॉजी के ज़रिए ऐसा करना और उन्हें टेस्ट करना शामिल है रिसर्च करना और रिसर्च पेपर प्रकाशित करना | आपके साथ हमारे समझौते का प्रदर्शन हमारा उचित हित: यह हमारा उचित हित है कि हम समय के साथ अपनी सेवा को बेहतर बनाएँ लागू कानून के तहत ज़रूरी होने पर सहमति (जैसे कि हम ऐसे डेटा को प्रोसेस कर सकते हैं जिसे कुछ देशों में संवेदनशील या खास माना जाता है। ऐसा इसलिए, ताकि यह पक्का किया जा सके कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले अलग-अलग समुदायों के साथ उचित और समान व्यवहार किया जाता है और हमारी सेवाएँ विविध और समावेशी बनी रहें) | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा सोशल मीडिया संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
आपको और दूसरे सदस्यों को अपनी सेवा और पूरे Match Group में सुरक्षित रखने के लिए, जिसमें शामिल हैं: हमारी शर्तों के उल्लंघन, धोखाधड़ी और दूसरी गैरकानूनी या बिना अनुमति वाली गतिविधियों को रोकना, उनका पता लगाना और उनसे लड़ना हमारी शर्तों के उल्लंघन, धोखाधड़ी और दूसरी गैरकानूनी या बिना अनुमति वाली गतिविधियों को रोकने, उनका पता लगाने और उनसे लड़ने के लिए टूल्स विकसित करना और उन्हें बेहतर बनाना बार-बार होने वाली गतिविधियों को रोकना, खास तौर पर, ऐसे लोगों को नया अकाउंट बनाने से रोकना जो हमारी शर्तों का उल्लंघन करते हैं व्यक्तियों को बताना कि उन्होंने जो रिपोर्ट सबमिट की है या हमने जो संभावित सुरक्षा जोखिमों की पहचान की है, उनके बारे में हमने क्या किया है आपकी पहचान को वेरिफ़ाय करना पेमेंट्स को सुरक्षित रखना और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ़ लड़ना सुरक्षा और अखंडता के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी सुरक्षा सलाह और कम्युनिटी दिशानिर्देश देखें। | आपके साथ हमारे समझौते का प्रदर्शन हमारा उचित हित: यह हमारे और हमारे सदस्यों के उचित हित में है कि उन्हें सुरक्षित रखा जाए आपके और दूसरे सदस्यों के ज़रूरी हितों की सुरक्षा आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में पहचान और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया में धोखाधड़ी की रोकथाम करना हम पर लागू होने वाले कानूनी दायित्वों का पालन करना, जैसे कि गैरकानूनी कंटेंट को हटाना आपकी सहमति (जहाँ संवेदनशील डेटा या ऐसा दूसरी तरह का डेटा प्रोसेस किया जाता है जिसे आपकी सहमति की ज़रूरत होती है) सार्वजनिक रुचियों की सुरक्षा के लिए प्रोसेसिंग ज़रूरी है: यह हमारी एक बड़ी सार्वजनिक रुचि है कि हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर और उसके बाहर एक्टिविटीज़ को रोकें, उनका पता लगाएं और उनके खिलाफ लड़ें और ऐसे मामलों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सहयोग करें आपकी सहमति (जहाँ संवेदनशील डेटा या ऐसा दूसरी तरह का डेटा प्रोसेस किया जाता है जिसे आपकी सहमति की जरूरत होती है) | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा चेहरा संबंधी डेटा ID संबंधी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
लागू होने वाले कानून का पालन करना, कानूनी दावों और अधिकारों को स्थापित, प्रयोग और सुरक्षित करना, जिसमें शामिल हैं: लागू होने वाले कानूनों – के अनुपालन के लिए डेटा को सुरक्षित करना – और अनुपालन का सबूत देना जाँच में मदद करना और संभावित या चल रहे मुकदमों, नियामक कार्यवाहियों या विवादों में बचाव करना कानून प्रवर्तन, अदालतों, नियामकों और अन्य तीसरे पक्षों के कानूनी अनुरोधों का जवाब देना कानून प्रवर्तन संस्था, सरकार या दूसरे अधिकारियों को गैरकानूनी या उल्लंघन करने वाले कंटेंट की रिपोर्ट करना चल रहे या संभावित दावों की स्थापना करना, उनका प्रयोग करना या उनसे बचाव करना अपमानजनक या अवैध व्यवहार से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन या पार्टनर्स के साथ डेटा शेयर करना | हमारा उचित हित: लागू कानून का अनुपालन करना और जाँच, कानूनी कार्यवाही और दूसरे विवादों के हिस्से के रूप में खुद की, हमारे सदस्यों और दूसरों की रक्षा करना हमारे उचित हित में है आपके और दूसरे सदस्यों के ज़रूरी हितों की सुरक्षा हमारे लिए लागू होने वाले कानूनी दायित्वों का पालन, जैसे कि जानकारी के लिए कानून प्रवर्तन अनुरोधों का जवाब देना | शेयर किए गए डेटा की श्रेणियाँ हर दायित्व, ज़रूरी हित या विवाद की खास परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग होंगी |
5. हम डेटा को कैसे शेयर करते हैं
हमारा लक्ष्य आपकी सार्थक कनेक्शंस बनाने में मदद करना है, इसलिए ज़ाहिर तौर पर आपकी कुछ जानकारी सेवा पर दूसरे सदस्यों को दिखाई देती है। हम ऐसे सेवा प्रदाताओं और पार्टनर्स के साथ भी डेटा शेयर करते हैं, जो सेवा को चलाने में हमारी मदद करते हैं। ऐसा हम Match Group की दूसरी कंपनियों के साथ नीचे दिए गए कारणों से और कुछ मामलों में, कानूनी और संबंधित कारणों से करते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
पाने वाले | शेयर करने के कारण | व्यक्तिगत डेटा की श्रेणियाँ |
दूसरे सदस्य | जब आप सेवा पर दूसरे लोगों को दिखाने के लिए अपनी इच्छा से जानकारी ज़ाहिर करते हैं, तो आप दूसरों के साथ जानकारी शेयर करते हैं (जैसे, आपकी सार्वजनिक प्रोफ़ाइल)। इसका मतलब है कि आपका डाटा ऐप में दूसरे यूज़र को दिखाई देगा, और ज़रूरत पड़ने पर और जब इसे दूसरे Tinder संचार (जैसे ईमेल या दूसरी नोटिफ़िकेशन में संभावित मैच को किसी प्रोफ़ाइल की झलक शेयर करना) में शेयर करना उचित होगा तो हम ऐसा भी कर सकते हैं। अगर कोई आपके खिलाफ़ रिपोर्ट सबमिट करता है (जैसे कि यह दावा करना कि आपने हमारे इस्तेमाल की शर्तों का उल्लंघन किया है), तो हम रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति को बता सकते हैं कि उनकी रिपोर्ट के नतीजे के तौर पर, अगर हमने कोई कार्रवाई की है तो, क्या कार्रवाई की है। अगर आप किसी और सदस्य के खिलाफ़ रिपोर्ट करते हैं, तब भी ऐसा ही होता है। अगर कोई दूसरा सदस्य अपने व्यक्तिगत डेटा की एक कॉपी का अनुरोध करता है, तो वह आप द्वारा उन्हें भेजे गए मैसेज प्राप्त कर सकते हैं। | प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट सोशल मीडिया संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा उपयोग संबंधी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
सेवा प्रदाता/पार्टनर्स | हम ऐसे वेंडर्स और पार्टनर्स के साथ डेटा शेयर करते हैं, जो सेवा को चलाने, इसे बढ़ाने और बेहतर बनाने में हमारी सहायता करते हैं। वे हमें डेटा होस्टिंग और रखरखाव, एनालिटिक्स, ग्राहक सेवा, मार्केटिंग, विज्ञापन, पेमेंट प्रोसेसिंग, रिफंड प्रोसेसिंग, कानूनी सपोर्ट और सुरक्षा कर्तव्यों जैसी सेवाएं देते हैं। विशेष रूप से, हम Facebook के टूल्स का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि Facebook Login, Pixel, Social plugins, और ऐप इवेंट्स के लिए Facebook सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट किट (SDK)। इन टूल्स का उपयोग करते समय हमें Meta Ireland के साथ "संयुक्त डेटा नियंत्रक" माना जाता है। Facebook आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है और आपको अपने अधिकारों का उपयोग कैसे करने देता है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए Meta Ireland की निजता नीति देखें। प्रासंगिक कानूनों द्वारा स्वीकृत होने पर, हम अन्य पार्टनर्स (काफ़ी हद तक एक जैसे ख़तरे का सामना करने वाली कंपनियों) के साथ डेटा शेयर कर सकते हैं, और हमारे सेवा के उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा, अखंडता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरत पड़ने पर वे डेटा हमारे साथ साझा कर सकते हैं। | वेंडर या पार्टनर की दी गई सेवा के आधार पर, इसमें ये शामिल हो सकते हैं: अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा सोशल मीडिया संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस भौगोलिक स्थान संबंधी डेटा चेहरे की ज्यामिति का डेटा ID संबंधी डेटा |
विज्ञापन पार्टनर्स | हम तीसरे पक्ष के विज्ञापनदाताओं के उत्पादों और सेवाओं के बारे में हमारे सेवा पर विज्ञापन प्रकाशित करते हैं और तीसरे पक्ष की साइटों और ऐप्स पर हमारी अपनी सेवा को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। इन विज्ञापनों की प्रासंगिकता में सहायता करने के लिए, हम आपके बारे में कुछ जानकारी विज्ञापन पार्टनर्स जैसे तीसरे पक्षों को देते हैं या उन्हें हमारी सेवाओं से ऐसे डेटा को इकट्ठा करने की अनुमति देते हैं (जैसे कि कुकीज़, SDK या मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी के ज़रिए)। हमारे कुछ विज्ञापन पार्टनर्स आपके ईमेल पते, विज्ञापन आइडेंटिफ़ायर्स या फ़ोन नंबर को एक ऐसे आइडेंटिफ़ायर में बदलने की सुविधा देते हैं जिसका इस्तेमाल व्यक्तिगत रूप से आपको पहचानने के लिए नहीं किया जा सकता। इसके बाद, अनोखे आइडेंटिफ़ायर आपको हमारे मार्केटिंग कैंपेन से बाहर रखने या हमारे विज्ञापनों को आपके जैसे बैकग्राउंड, रुचियों या ऐप के इस्तेमाल वाले ऑडियंस के लिए टारगेट करने को उसे इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं। | अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस |
सहयोगी | हम इस नीति के सेक्शन 6 में बताए गए उद्देश्यों के लिए, सहयोगियों के साथ डेटा शेयर करते हैं या उनसे डेटा लेते हैं। | शेयर करने के कारण के आधार पर, डेटा की श्रेणियाँ अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन इसमें ये शामिल हो सकती हैं: अकाउंट संबंधी डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा मार्केटिंग, सर्वे और रिसर्च संबंधी डेटा तीसरे पक्ष का डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा सोशल मीडिया संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा इनसाइट्स और इंफेरेंस भौगोलिक स्थान संबंधी डेटा चेहरा संबंधी डेटा आईडी का डेटा |
कानून प्रवर्तन अधिकारी | हम आपका डेटा इन उद्देश्यों के लिए प्रकट कर सकते हैं: (i) किसी कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन करने के लिए, जैसे कि न्यायालय का कोई आदेश, समन या तलाशी का वारंट, सरकारी / विधि प्रवर्तन जाँच या अन्य कानूनी आवश्यकताएँ; (ii) अपराध को रोकने या उसका पता लगाने में मदद करने के लिए; (iii) किसी व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए; तथा (iv) विधिक दावों को स्थापित करने, उनका उपयोग या बचाव करने हेतु। | शेयर किए गए डेटा की श्रेणियाँ अनुरोध से जुड़ी खास स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होंगी, लेकिन आम तौर पर इनमें ये शामिल हो सकते हैं: अकाउंट का डेटा प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट खरीद संबंधी डेटा कस्टमर सपोर्ट डेटा तीसरे पक्ष का डेटा सोशल मीडिया संबंधी डेटा उपयोग संबंधी डेटा तकनीकी डेटा भौगोलिक स्थान संबंधी डेटा आईडी का डेटा |
हमारे नए सहयोगी या नए मालिक(मालिकों) के साथ मर्जर और अक्विज़िशन के संदर्भ में | अगर हम किसी मर्जर, बिक्री, अक्विज़िशन, डिवेस्टिचर, पुनर्गठन, पुनर्संगठन, विघटन, दिवालियापन या मालिकाना हक या नियंत्रण में किसी और बदलाव में पूरी तरह या आंशिक रूप से शामिल होते हैं, तो हम आपका डेटा ट्रांसफ़र कर सकते हैं। | शेयर किए गए डेटा की श्रेणियाँ, कॉर्पोरेट ट्रांज़ैक्शन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होंगी। इसमें पूरे संगठन का डेटा या खरीदारी के डेटा जैसे सिर्फ़ एक खास सबसेट शामिल हो सकता है। |
प्रोफ़ाइल शेयर करने की सुविधा का इस्तेमाल कब किया जाता है | शेयर करने की सुविधा के इस्तेमाल से, आप दूसरे सदस्यों की प्रोफ़ाइल को और वे आपकी प्रोफ़ाइल को हमारी सेवा से बाहर के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। 'डेट की जानकारी शेयर करें' फ़ीचर का इस्तेमाल करके, आप अपने मैच का प्रोफ़ाइल जानकारी और आने वाले डेट की बातें अन्य Tinder सदस्यों के और Tinder के अलावा तीसरे व्यक्तियों के साथ शेयर कर सकते हैं। वे भी आपके विवरण पर ये चीज़ें कर सकते हैं। | प्रोफ़ाइल संबंधी डेटा कंटेंट |
6. Match Group की कंपनियाँ एक साथ कैसे काम करती हैं
Tinder, Match Group के व्यवसाय समूह का हिस्सा है।
हम नीचे दिए गए कारणों से, आपका डेटा अपने सहयोगियों के साथ शेयर करते हैं और वे भी आपका डेटा हमारे साथ शेयर करते हैं:
Match Group के सभी प्लेटफ़ॉर्म को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए, उदाहरण के तौर पर संदिग्ध या गलत गतिविधियाँ करने वाले लोगों की खोज करके व उनकी पहचान करके और यह समझकर कि वे Match Group के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर कैसे काम करते हैं, इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि जब Match Group के किसी एक प्लेटफ़ॉर्म (जैसे हमारे) पर किसी गलत इरादे वाले व्यक्ति की पहचान हो जाती है, तो उसे सभी प्लेटफ़ॉर्म से बैन किया जा सके।
सेवा प्रदाताओं के तौर पर, डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े कामों में एक-दूसरे की मदद करने के लिए, जैसे डेटा होस्टिंग और रखरखाव, ग्राहक सेवा, मार्केटिंग और लक्षित विज्ञापन, विश्लेषण, वित्त और लेखांकन, कानूनी सपोर्ट, भुगतान प्रोसेसिंग, सेवा में सुधार, डेटा सुरक्षा और स्पैम, दुरुपयोग, धोखाधड़ी और अन्य कदाचारों से निपटने के लिए।
Match Group ब्रांड्स के मुख्य सुझाव सिस्टम को विकसित या बेहतर बनाकर आपको प्रासंगिक और सार्थक कनेक्शन सुझाने के लिए।
दूसरों के साथ सार्थक कनेक्शन बनाने की आपकी संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए, हम आपको Match Group की दूसरी सेवाओं पर दिखा सकते हैं या आपको क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म सुविधाओं का लाभ लेने की अनुमति दे सकते हैं।
जहाँ और जिस हद तक लागू कानून के तहत अनुमति हो, यह बेहतर ढंग से समझने के लिए कि लोग Match Group की सेवाओं का समग्र रूप से कैसे उपयोग करते हैं, Match Group की सेवाओं में आपके अनुभव को व्यक्तिगत बनाने के लिए और मार्केटिंग तथा विज्ञापन अभियानों को बेहतर बनाने के लिए।
अन्य वैध व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए, जिसमें कॉर्पोरेट / समेकित ऑडिट, विश्लेषण और रिपोर्टिंग शामिल हैं।
Match Group की कंपनियाँ किस तरह साथ मिलकर काम करती हैं, इस बारे में ज़्यादा जानें।
7. सीमा-पार से डेटा ट्रांसफ़र
चूंकि हम वैश्विक सेवा चलाते हैं, इसलिए सेक्शन 5 में बताए गए आपके डेटा को शेयर करने में सीमा-पार डेटा ट्रांसफर शामिल है। इसका अर्थ है कि आपकी जानकारी हमारे सहयोगियों और सेवा प्रदाताओं (अन्य तृतीय पक्षों) को उन अन्य देशों में भेजी जा सकती है, जहाँ निजता के कानून अलग-अलग हैं। जब हम किसी तीसरे देश में व्यक्तिगत डेटा ट्रांसफ़र करते हैं, तो हम उपयुक्त प्रणाली का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, हम इस पर भरोसा करते हैं:
यूरोपीय आयोग या लागू कानून के तहत अन्य सक्षम प्राधिकरणों जारी पर्याप्तता संबंधी निर्णय। हम अपने सहयोगियों को सेक्शन 6 में बताए गए महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए व्यक्तिगत डेटा ट्रांसफ़र करते हैं जिसमें डेटा को स्टोर करना, उसका एक्सेस करना या उसे प्रोसेस करना शामिल है। साथ ही, हम सेक्शन 5 में बताए गए उद्देश्यों के लिए उन देशों में स्थित तृतीय पक्षों को भी डेटा ट्रांसफ़र करते हैं, जिनके लिए पर्याप्तता संबंधी निर्णय जारी किए गए हैं।
मानक संविदात्मक खंड जो यूरोपीय आयोग द्वारा जारी किए गए हों या लागू कानूनों के तहत अन्य सक्षम प्राधिकरणों द्वारा स्वीकृत इसी प्रकार के संविदात्मक डेटा ट्रांसफ़र तंत्र हों। ये संविदात्मक डेटा ट्रांसफ़र तंत्र उन कंपनियों के बीच किए गए प्रतिबद्ध समझौते होते हैं, जो व्यक्तिगत डेटा का आदान-प्रदान करती हैं। ये उन्हें आपके डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए बाध्य करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि तीसरे देशों में भी डेटा को पर्याप्त स्तर की सुरक्षा मिले। हम ऐसे ही तंत्रों पर भरोसा करते हैं ताकि अपने सहयोगियों को सेक्शन 6 में बताए गए महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए व्यक्तिगत डेटा ट्रांसफ़र कर सकें, जिसमें डेटा को स्टोर करना, उसका एक्सेस करना या उसे प्रोसेस करना शामिल है। साथ ही, हम सेक्शन 5 में बताए गए उद्देश्यों के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में स्थित तृतीय पक्षों को भी डेटा ट्रांसफ़र करते हैं, जहाँ पर्याप्तता संबंधी निर्णय नहीं हैं। कॉपी प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें।
8. आपके अधिकार
हम चाहते हैं कि आपके डेटा पर आपका ही नियंत्रण हो, इसलिए हम आपको उन अधिकारों, विकल्पों और टूल्स की याद दिलाना चाहते हैं जो आपके लिए उपलब्ध हैं। आप कहाँ रहते हैं, इस पर निर्भर करते हुए, ये अधिकार आप पर लागू नहीं भी हो सकते हैं या इनके नाम अलग हो सकते हैं। अगर आपके अपने अधिकारों और उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है, इस बारे में कोई सवाल हैं, तो कृपया हमसे यहाँसंपर्क करें।
आपके अधिकार | इसका इस्तेमाल कैसे करें |
एक्सेस, पोर्टेबिलिटी (स्थानांतरण) या जानने का अधिकार हम आपके बारे में जो व्यक्तिगत डेटा प्रोसेस करते हैं उसकी सूचना पाने और/या उसकी कॉपी माँगने का अधिकार | आप अपने अकाउंट में लॉग इन करके कुछ डेटा को सीधे एक्सेस कर सकते हैं और उसकी समीक्षा कर सकते हैं। आप यहाँ बताए गए प्रोसेस का पालन करके अपने डेटा की एक कॉपी भी हासिल कर सकते हैं। |
संशोधन या सुधार जहाँ आपका व्यक्तिगत डेटा गलत या अधूरा है, उसे संशोधित या अपडेट करने का अधिकार। | आप अपनी प्रोफ़ाइल को अपडेट करके सीधे सेवा में अपने डेटा को अपडेट कर सकते हैं। अगर आप किसी और डेटा को ठीक करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे यहाँ संपर्क करें। |
हटाना या मिटाना व्यक्तिगत डेटा को डिलीट करने का अधिकार | आप हमें दिए गए में से कुछ डेटा को सीधे सेवा में जाकर डिलीट सकते हैं। आप यहाँ बताए गए तरीके से अपना अकाउंट बंद भी कर सकते हैं और हम इस निजता नीति के अनुसार आपका डेटा डिलीट देंगे। किसी भी मामले में, आप जब चाहें हमसे यहाँ संपर्क कर सकते हैं। |
आपत्ति (ऑप्ट-आउट) या प्रतिबंध हमारे द्वारा व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस किए जाने पर आपत्ति जताने का अधिकार अथवा यह अनुरोध करने का अधिकार कि हम व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस करना अस्थायी या स्थायी रूप से बंद कर दें | आप अपने अकाउंट की सेटिंग में जाकर अपने कुछ व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग से सीधे ऑप्ट-आउट कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप इस निजता नीति में दी गई डेटा प्रोसेसिंग पर आपत्ति दर्ज कराना या प्रतिबंध लगाना चाहते हैं, तो आप हमसे यहाँ संपर्क कर सकते हैं। |
सहमति वापस लेना | आप हमें दी गई सहमति को सीधे तौर पर वापस ले सकते हैं या तो अपने अकाउंट की सेटिंग्स अपडेट करके या अपनी डिवाइस सेटिंग्स में जाकर उन डिवाइस अनुमतियों को हटाकर जिनके लिए आपने सहमति दी थी (जैसे, फ़ोन कॉन्टैक्ट्स, तस्वीरें, विज्ञापन पहचानकर्ता और लोकेशन सेवाओं जैसे खास तरह के डिवाइस डेटा का एक्सेस या पुश नोटिफ़िकेशन पाने की सहमति)। जब आप सहमति वापस लेते हैं, तो कुछ सेवाएँ काम करना बंद कर सकती हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए, आप जब चाहें यहाँ हमसे संपर्क कर सकते हैं। |
लक्षित विज्ञापन, "बिक्री" और "शेयरिंग" से बाहर निकलने का अधिकार अगर आप अमेरिका में रहते हैं, तो आप लागू कानून के तहत "लक्षित विज्ञापन", "बिक्री" या "शेयरिंग" की कानूनी परिभाषाओं के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों से बाहर रह सकते हैं, अगर हम आपकी जानकारी का इसी मकसद के लिए इस्तेमाल करते हैं। | अगर हम आपके डेटा को "बेचते" या "शेयर" करते हैं या "लक्षित विज्ञापन" के लिए इसका उपयोग करते हैं, तो हम अपनी वेबसाइट के फ़ुटर में और ऐप के सेटिंग मेनू में "आपकी निजता विकल्प" लिंक में ऑप्ट आउट का विकल्प प्रदान करेंगे। ऑप्ट आउट करने के लिए "व्यक्तिगत जानकारी की बिक्री या शेयरिंग" टॉगल को उसी के अनुसार एडजस्ट करें। जहाँ लागू हो, अधिकृत एजेंट यहाँ उपभोक्ताओं की ओर से ऑप्ट-आउट अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। |
आपकी और हमारे सभी सदस्यों की सुरक्षा के लिए, हम ऊपर दिए गए अनुरोधों का जवाब देने से पहले, आपकी पहचान या किसी सदस्य की ओर से कार्य करने के आपके अधिकार को सत्यापित करने के लिए आपसे जानकारी माँग सकते हैं। हम नहीं चाहते कि कोई और आपके डेटा को नियंत्रित करे!
ध्यान रखें, हम आपके अनुरोधों को अस्वीकार कर सकते हैं जैसे कि अगर हम आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर पाते, अगर अनुरोध अवैध या अमान्य है या अगर इससे व्यापारिक गोपनीयता, बौद्धिक संपदा या किसी अन्य व्यक्ति के निजता या अन्य अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। अगर आप किसी अन्य सदस्य से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए उस सदस्य को खुद अनुरोध करना होगा।
अगर आप ब्राज़ील में हैं, तो कृपया हमें ईमेल द्वारा संपर्क करें: dpobrazil@gotinder.com
अगर आप इंडियाना, केंटकी, रोड आइलैंड, मैरीलैंड, टेनेसी, मिनेसोटा , डेलावेयर, आयोवा, नेब्रास्का, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, टेक्सास, ओरेगन, मोंटाना, वर्जीनिया, कोलोराडो या कनेक्टिकट, अमेरिका के निवासी हैं और अगर हम आपके निजता अनुरोध को अस्वीकार करते हैं, तो आप हमसे संपर्क करके अपील कर सकते हैं और विशेष रूप से "निजता अनुरोध अपील" का संदर्भ देकर कर सकते हैं। अगर आप अपनी अपील का नतीजा जानना चाहते हैं, तो आप अपने राज्य के अटॉर्नी जनरल से संपर्क कर सकते हैं।
कुछ देशों में, जिनमें यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं, आपको न्यायिक उपाय का अधिकार है और अगर आपको इस बात को लेकर चिंता है कि हम आपके व्यक्तिगत डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं, तो आप संबंधित डेटा संरक्षण प्राधिकरण के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में अपने डेटा संरक्षण नियामक के बारे में जानकारी यहाँ और यूनाइटेड किंगडम में यहाँ पा सकते हैं। आप जिस डेटा संरक्षण प्राधिकरण के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं, वह आपके सामान्य निवास, आपके कार्यस्थल या जहाँ कथित उल्लंघन हुआ है, इनमें से किसी स्थान का हो सकता है।
9. हम आपका डेटा कितने समय तक अपने पास रखते हैं
हम चाहते हैं कि हमारी सेवा के ज़रिए बनाए गए आपके कनेक्शन हमेशा के लिए बने रहें, लेकिन हम आपके व्यक्तिगत डेटा को सिर्फ़ कानूनी व्यावसायिक कारणों (जैसा कि सेक्शन 4 में बताया गया है) और लागू कानून में दी गई अनुमति के अनुसार ही बनाए रखते हैं।
अगर आप हमारी सेवा को बंद करने का फ़ैसला लेते हैं, तो आप अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं और फिर आपकी प्रोफ़ाइल ऐप में दूसरे सदस्यों को नज़र नहीं आएगी। अगर आप एक जैसे क्रेडेंशियल्स से 90 दिनों के भीतर नया अकाउंट बनाते हैं तो हम कुछ डेटा को रीस्टोर करेंगे ताकि आप फटाफट शुरुआत कर सकें। ध्यान दें कि अगर आप दो साल से इनऐक्टिव हैं, तो हम आपका अकाउंट अपने-आप बंद कर देंगे।
अकाउंट बंद होने के बाद, हम आपके डेटा को नीचे दिए गए बिंदुओं के अनुसार हटा देते हैं:
अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए हम अकाउंट बंद किए जाने के बाद तीन महीने, या अकाउंट बैन किए जाने के बाद एक साल तक सुरक्षा के लिए अपने पास रखने की अवधि लागू करते हैं। इस अवधि के दौरान, हम आपका डेटा गैरकानूनी या नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहार की जाँच के लिए रखते हैं। सुरक्षा के लिए अपने पास रखने की इस अवधि के दौरान, डेटा को हमारी रुचियों के साथ-साथ संभावित तीसरे पक्ष के पीड़ितों की रुचियों के आधार पर रखा जाता है।
हम डेटा से जुड़ी कानूनी बाध्यताओं का पालन करने के लिए सीमित डेटा को अपने पास रखते हैं: खास तौर पर, हम ट्रांज़ैक्शन के डेटा को 10 साल तक रखते हैं, ताकि टैक्स और अकाउंटिंग से जुड़ी कानूनी शर्तों का पालन कर सकें। हम क्रेडिट कार्ड की जानकारी को उस अवधि के लिए रखते हैं जिसमें यूज़र ट्रांज़ैक्शन को चुनौती दे सकता है। साथ ही, "ट्रैफ़िक डेटा" / लॉग्स को एक साल के लिए रखते हैं, ताकि डेटा को अपने पास रखने की बाध्यताओं का पालन कर सकें। हम उन सहमतियों के रिकॉर्ड भी रखते हैं, जो सदस्य हमें लागू कानून का पालन करने और पालन का सबूत देने के लिए पाँच साल तक देते हैं।
हम अपने कानूनी हित के आधार पर सीमित डेटा बनाए रखते हैं: आपकी ग्राहक सेवा से हुई बातचीत को हम संचार की तारीख से लेकर 6 साल की अवधि के लिए रखते हैं। ग्राहक सेवा के रिकॉर्ड और सहायक डेटा के साथ-साथ डाउनलोड करना/खरीद की गैर-सटीक लोकेशन को सुरक्षा बनाए रखने, ग्राहक सेवा के फ़ैसलों में मदद करने, अपने अधिकारों को लागू करने और दावा होने पर खुद को बचाने के लिए पाँच साल तक अपने पास रखते हैं। पिछले अकाउंट और सब्सक्रिप्शन की मौजूदगी के बारे में जानकारी को आपके आखिरी अकाउंट के बंद होने के तीन साल बाद मिटा देते हैं, ताकि उचित और सटीक वित्तीय पूर्वानुमान और रिपोर्टिंग हो सके। हम प्रोफ़ाइल के डेटा को संभावित मुकदमे, कानूनी दावों की स्थापना, प्रयोग या बचाव के लिए एक साल तक रखते हैं। साथ ही, जब तक ज़रूरी हो, हम अपने सदस्य की सुरक्षा और ज़रूरी हितों की रक्षा के लिए, ऐसे सदस्य को नया अकाउंट खोलने से रोकने के लिए ज़रूरी डेटा को अपने पास रखते हैं जिन पर रोक लगी हुई है।
Face Data को 30 दिनों के अंदर मिटा दिया जाता है, जब तक कि कानून के लागू होने वाले दायित्वों का पालन करने या हमारी सेवाओं और सदस्यों की सुरक्षा के लिए उसे बनाए रखना ज़रूरी ना हो (कार्यान्वित कानून के तहत अनुमत सीमा तक)। आप उपरोक्त के अनुभाग 3 में लिंक की गई प्रत्येक सुविधा पर लागू सूचना में सीख सकते हैं कि Tinder कैसे Face Data को प्रोसेस और बनाए रखता है।
अंत में, हम अपनी वैध रुचियों के आधार पर वहाँ डेटा बनाए रखते हैं जहाँ कोई बकाया या संभावित मुद्दा हो, दावा या विवाद हो जिसमें हमें डेटा रखने की आवश्यकता हो (विशेष रूप से तब जब हमें कोई वैध कानूनी सम्मन या अनुरोध प्राप्त हुआ हो जिसमें हमसे डेटा संरक्षित रखने को कहा गया हो (इस मामले में हमें अपनी कानूनी बाध्यताओं के पालन हेतु डेटा को रखना होगा) या फिर जब डेटा अन्यथा कानूनी कार्यवाहियों के भाग रूप में आवश्यक हो)।
ज़रूरत पड़ने पर और कानूनन अनुमति मिलने पर, हम उन डेटा को बनाए रख सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके बारे में, अकेले ही, आपको पहचानने या खास तौर से आपसे जुड़े होने के लिए इस निजता नीति में बताए गए उद्देश्यों के लिए जाना नहीं जा सकता है, जिनमें हमारी सेवा में सुधार करना, नई सुविधाएँ, टेक्नोलॉजी और सेवाएँ बनाना शामिल है, जिसमें मशीन लर्निंग के ज़रिए नया बनाना और मैच ग्रुप सेवाओं को सुरक्षित रखना भी शामिल है।
स्टार: अगर आपके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है, तो आपकी प्रोफ़ाइल Tinder पर नहीं दिखती, लेकिन जितने समय के लिए अकाउंट सस्पेंड किया गया है, उस दौरान हम आपकी जानकारी अपने पास रखते हैं। इस दौरान, आप चाहें तो Tinder का इस्तेमाल फिर से शुरू कर सकते हैं या यदि चाहें, तो अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। आप सस्पेंशन की अवधि समाप्त होने से पहले भी हमसे संपर्क करके अपना अकाउंट और डेटा डिलीट करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपका अकाउंट बंद हो जाने के बाद, जिसमें सस्पेंशन की अवधि के बाद 2 साल तक आपने लॉगिन नहीं किया है, तो ऊपर बताई गई तकनीक के मुताबिक, आपका डेटा डिलीट कर दिया जाता है।
10. बच्चों की निजता
हमारी सेवाएँ 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के लोगों तक सीमित हैं। हम अपने प्लैटफ़ार्म पर 18 साल से कम उम्र के लोगों को अनुमति नहीं देते हैं। अगर आपको किसी सदस्य की उम्र 18 साल से कम होने का संदेह है, तो कृपया सेवा में मौजूद रिपोर्टिंग प्रणाली का इस्तेमाल करें। आप उम्र को वेरिफ़ाय करने के Tinder के तरीकों के बारे में यहाँ ज़्यादा जान सकते हैं।
11. निजता नीति में बदलाव
यह नीति समय के साथ बदलती रहेगी। हम हमेशा नए और इनोवेटिव तरीकों की तलाश में रहते हैं ताकि आप सार्थक कनेक्शन बना सकें और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि हमारी डेटा प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी हमेशा अप-टू-डेट बनी रहे। कोई भी बड़ा बदलाव होने से पहले हम आपको सूचना देंगे, ताकि आपके पास उन बदलावों को पढ़ने का समय रहे।
12. हमसे संपर्क कैसे करें
अगर इस निजता नीति को लेकर आपके कोई सवाल हैं या आप कोई शिकायत करना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे अलग-अलग विकल्प हैं:
अगर आप यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया में रहते हैं:
ऑनलाइन: यहां
डाक द्वारा:
Data Protection Officer
MTCH Technology Services Limited
Tinder
1 Hatch Street Upper
Dublin 2
Dublin
D02 PY28
Ireland
अगर आप यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं:
ऑनलाइन: यहां
डाक द्वारा:
UK GDPR प्रतिनिधि: Prighter Group
20 Mortlake Mortlake High Street,
London, SW14 8JN,
United Kingdom
UK प्रतिनिधित्व प्रमाणपत्र और प्रतिनिधि जानकारी यहाँ देखें।
अगर आप स्विट्ज़रलैंड में रहते हैं:
ऑनलाइन: यहां
डाक द्वारा:
Prighter Group GmbH
Obergrundstrasse 17,
6002 Luzern,
Switzerland
स्विस प्रतिनिधित्व प्रमाणपत्र और प्रतिनिधि जानकारी यहाँ देखें।
डेटा सुरक्षा अधिकारी से कैसे संपर्क करें, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें
अगर आप जापान में रहते हैं, तो:
ऑनलाइन: यहां
डाक द्वारा:
डेटा संरक्षण अधिकारी
MG Japan Services GK
c/o Tinder, LLC
8750 North Central Expressway
Suite 1400
Dallas, TX 75231
United States
अगर आप ब्राज़ील में रहते हैं, तो:
डेटा नियंत्रक: GEP Soluções em Compliance
उत्तरदायी: Maurício José Ribeiro Rotta
इस पर ईमेल भेजें: dpobrazil@gotinder.com
अगर आप कनाडा में रहते हैं, तो:
ऑनलाइन: यहाँ
Tinder के डेटा संरक्षण कार्यालय से कैसे संपर्क किया जाए, इसके बारे में जानकारी के लिए यहाँआम सवाल देखें।
डाक द्वारा:
डेटा संरक्षण अधिकारी
Tinder, LLC
8750 North Central Expressway
Suite 1400
Dallas, TX 75231
United States
अगर आप यूरोपियन इकनोमिक एरिया, यूनाइटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा, जापान और ब्राजील से बाहर रहते हैं, तो:
ऑनलाइन: यहां
डाक द्वारा:
डेटा संरक्षण अधिकारी
Tinder, LLC
8750 North Central Expressway
Suite 1400
Dallas, TX 75231
United States
बस इतना ही! आप हमारी निजता नीति के अंत तक पहुँच गए हैं। हमें उम्मीद है कि यह उतनी ही दिलचस्प और साफ़ थी, जितना हमने इसे बनाने की कोशिश की थी। आइए, अब यहाँ से बाहर निकलें और कुछ यादें बनाना शुरू करें! हम इस सफर में आपके साथ होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।