- कम्युनिटी रिसोर्सेज़
- सुरक्षा सलाह
सुरक्षा सलाह
नए लोगों से मिलना रोमांचक होता है, लेकिन आपको किसी अजनबी से बातचीत करते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए। अपनी सुरक्षा को सबसे ज़्यादा अहमियत देते हुए, सोच-समझकर ही अपना फ़ैसला लें, फिर चाहे आप पहला मैसेज कर रहे हों या निजी रूप से मिल रहे हों। आप दूसरों के व्यवहार को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपने Tinder अनुभव के दौरान सुरक्षित बने रहने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन सुरक्षा
कभी भी पैसे न भेजें या वित्तीय जानकारी शेयर न करें
कभी भी
पैसे न भेजें, चाहे वह वायर ट्रांसफर, बैंकिंग सेवा, या आपके फ़ोन पर किसी ऐप के ज़रिए हो, भले ही वह व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में होने का दावा करता हो। इस लेन-देन को वापस पाना या इस बात पर नज़र रख पाना लगभग असंभव है कि वह पैसा कहाँ गया। अपने किसी मैच के साथ या उनकी सुझाई गई सेवाओं या वेबसाइटों के ज़रिए निवेश न करें और न ही अकाउंट खोलें। ऐसी जानकारी कभी शेयर न करें जिसका इस्तेमाल करके आपके वित्तीय खातों को ऐक्सेस किया जा सकता हो। अगर कोई दूसरा यूज़र आपसे पैसे माँगे, तो तुरंत इसकी सूचना हमें दें। रोमांस संबंधी स्कैम से बचने की सलाह पाने के लिए, FTC की वेबसाइट पर अमेरिकी फ़ेडरल ट्रेड कमीशन की कुछ सलाह देखें।अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें
अपनी सामाजिक सुरक्षा संख्या, घर या ऑफ़िस का पता, या अपनी दैनिक दिनचर्या संबंधी जानकारी (जैसे कि आप हर सोमवार कौनसे जिम जाते हैं) जैसी व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी अनजान लोगों से शेयर न करें। अगर आप एक अभिभावक हैं, तो अपनी प्रोफ़ाइल पर और शुरुआती बातचीत में अपने बच्चे से जुड़ी सीमित जानकारी ही शेयर करें। अपने बच्चों की तस्वीरें, उनके नाम, वे स्कूल कहाँ जाते हैं, या उनकी उम्र या लिंग जैसी जानकारी शेयर करने से बचें।प्लैटफ़ॉर्म पर ही रहें
किसी से जान-पहचान करते समय अपनी बातचीत Tinder पर ही रखें। क्योंकि Tinder पर होने वाली बातचीत पर भरोसे और सुरक्षा से जुड़ा डिटेक्शन होता है, इसलिए गलत इरादे रखने वाले यूज़र अक्सर तुरंत ही टेक्स्ट मैसेज, मैसेजिंग ऐप, ईमेल, या फ़ोन पर बातचीत करने की कोशिश करते हैं।लंबी दूरी वाले और विदेशी लोगों से रिश्तों से सावधान रहें
ऐसे धोखेबाज़ों से बचकर रहें जो आपके देश से होने का दावा करते हैं, लेकिन कहीं और फँसे हुए हैं, खास तौर पर, जब वे घर वापस आने के लिए आपसे पैसे की मदद माँगे। किसी मैच की शेयर की गई सेवा या वेबसाइट पर निवेश करने या अकाउंट खोलने से बचें। किसी भी ऐसे व्यक्ति से सतर्क रहें जो व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलता या फ़ोन/वीडियो कॉल पर बात नहीं करता—वे बहुरूपिए हो सकते हैं। अगर कोई आपके सवालों को नज़रअंदाज़ कर रहा हो या बिना मिले या आपको बिना जाने आपके साथ गहरा संबंध बनाने पर ज़ोर डाल रहा हो — तो इसे खतरे की घंटी समझें।शक पैदा करने वाले और आपत्तिजनक सभी तरह के व्यवहार की रिपोर्ट करें
आप जान जाएँगे कि कोई कब हद पार करता है। और जब वे ऐसा करें, तो हम इसके बारे में जानना चाहते हैं। हमारी शर्तों का या आपकी व्यक्तिगत सीमाओं का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को ब्लॉक व रिपोर्ट करें। यहाँ उल्लंघनों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं :पैसे या दान माँगने के लिए अनुरोध करना
कम उम्र वाले यूज़र
उत्पीड़न, धमकियाँ और अपमानजनक मैसेज
व्यक्तिगत रूप से मिलने के दौरान या उसके बाद होने वाला अनुचित या नुकसान पहुँचाने वाला व्यवहार
फ़र्जी प्रोफ़ाइलें
स्पैम या अनचाहा मैसेज, जिसमें कमर्शियल वेबसाइटों के लिंक या उत्पादों या सेवाओं को बेचने की कोशिशें शामिल हों
किसी भी प्रोफ़ाइल पेज या मैसेजिंग विंडो से होने वाले संदिग्ध व्यवहार संबंधी किसी भी मामले को आप यहाँ रिपोर्ट कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश देखें।
व्यक्तिगत रूप से मिलना
जल्दी न करें
Tinder से बाहर बातचीत करने या मिलने से पहले दूसरे व्यक्ति को जानने में अपना पूरा समय लें। खतरे का कोई भी शक होने या व्यक्तिगत रूप से असहज होने पर सावधानी के लिए सवाल पूछने से न डरें। मिलने से पहले एक फ़ोन या वीडियो कॉल कर लेना एक उपयोगी सावधानी है।किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर मिलें और वहीं रहें
किसी भीड़भाड़ वाली, सार्वजनिक जगह पर मिलें — अपने घर पर, अपनी डेट के घर पर, या किसी अन्य निजी जगह पर नहीं। अगर आपकी डेट किसी निजी जगह पर जाने के लिए ज़ोर डालती है, तो डेट वहीं खत्म कर दें।अपने प्लान के बारे में दोस्तों और परिवार को बताएँ
अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को अपने प्लान के बारे में बताकर रखें, यह भी कि आप कब और कहाँ जा रहे हैं। अपना मोबाइल फ़ोन हमेशा अपने साथ चार्ज करके रखें। जब आप डेट पर हों तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ अपनी लोकेशन शेयर करने के लिए, अपने फ़ोन की बिल्ट-इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के बारे में सोचें।अपने परिवहन पर नियंत्रण रखें
हम चाहते हैं कि आप अपनी डेट पर कैसे जाते हैं और वापस आते हैं, इस पर आपका नियंत्रण हो, ताकि आप जब चाहें तब जा सकें। अगर आप खुद गाड़ी चला रहे हों, तो एक बैकअप प्लान रखना बेहतर रहता है, जैसे कि राइड शेयर करने वाला कोई ऐप या कोई दोस्त जो आपको पिक-अप कर सके।अपनी सीमाएँ जानें
अपने ऊपर ड्रग्स या शराब के असर का खास तौर से ध्यान रखें — वे आपकी फ़ैसले लेने की क्षमता और आपको सचेतता को नुकसान पहुँचा सकते हैं। अगर आपकी डेट आपको असहज करके ड्रग्स इस्तेमाल करने या ज़्यादा ड्रिंक करने पर ज़ोर डालती है, तो आप अपनी बात पर डटे रहें, और उसी समय डेट खत्म कर दें।अपनी ड्रिंक या व्यक्तिगत सामान को अकेला न छोड़ें
यह जानकारी हर समय रखें कि आपकी ड्रिंक कहाँ से आई है और कहाँ है — केवल बारटेंडर या परोसने के लिए लगाए गए व्यक्ति द्वारा सीधे दी जाने वाली ड्रिंक ही स्वीकार करें। यौन उत्पीड़न की मंशा से ड्रिंक्स में मिलाए जाने वाली बहुत सारी चीज़ें गंधहीन, रंगहीन, और स्वादहीन होती हैं। इसके अलावा, अपना फ़ोन, पर्स, वॉलेट, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी वाली हर चीज़ हर समय अपने पास रखें।अगर आप असहज महसूस करते हैं, तो वहाँ से चले जाएँ
अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो डेट को जल्दी खत्म करने में कोई बुराई नहीं है। बल्कि ऐसा ही करने की सलाह दी जाती है। और अगर आपका मन कह रहा है कि कुछ गड़बड़ है, तो बारटेंडर या परोसने वाले से मदद माँगे।LGBTQ+ यात्रा
यात्रा करते समय सावधान रहें। हम सभी लिंग पहचानों और यौन-उन्मुखता को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं, लेकिन बदकिस्मती से असलियत यह है: दुनिया में हर जगह जोखिम की संभावना होती है। कुछ देशों में LGBTQ+ लोगों को निशाना बनाने वाले कुछ खास कानून भी हैं। किसी नई जगह की यात्रा करते समय स्थानीय कानूनों की समीक्षा करें और शोध करें कि यौन-उन्मुखता के आधार पर आपके लिए किस तरह की कानूनी सुरक्षा, अगर कोई हो, उपलब्ध है। किसी असुरक्षित जगह पर होने पर हमारा सुझाव होगा कि आप "Tinder पर मुझे दिखाएँ" को बंद कर दें, जो आपको सेटिंग्स के पेज में मिल जाएगा। अगर आपने अपनी प्रोफ़ाइल में कोई यौन-उन्मुखता जोड़ी है और उसे Tinder में दिखाया जाना चुना है और आप ऐसी जगह पर हैं जिसे हमने LGBTQ+ लोगों के लिए असुरक्षित माना है, तो हम आपकी यौन-उन्मुखता को तब तक आपकी प्रोफ़ाइल से छिपाकर रखेंगे, जब तक आप उस इलाके से निकल नहीं जाते। अगर आपने इन देशों में नए लोगों के साथ कनेक्ट करने को चुना है, तो अतिरिक्त सावधानी बरतना ज़रूरी है - क्योंकि संभावित रूप से पकड़ने के लिए, कानून लागू करने वाली कुछ संस्थाओं के डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने की जानकारी मिली है। कुछ देशों ने हाल ही में ऐसे नियम भी लागू किए हैं जो समलिंगी डेटिंग ऐप्स या वेबसाइटों पर लोगों के बीच होने वाली बातचीत को आपराधिक ठहराते हैं और अगर वह बातचीत आगे यौन संबंधों की ओर बढ़ती है, तो उस पर दंड भी लगाती है।
किसी भी देश में यौन-उन्मुखता संबंधी बनाए गए नए नियमों को देखने के लिए ILGA World पर जाएँ, और उनके अनुसंधान में सहयोग करने के लिए दान देने पर विचार करें। स्रोत: ILGA World, मार्च 2019 को अपडेट किया गया
यौन-स्वास्थ्य व सहमति
सुरक्षित रहें
कंडोम का सही तरह से और निरंतर इस्तेमाल किए जाने पर HIV जैसे यौन संक्रमण के होने व फैलने का जोखिम काफ़ी कम हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि हर्पीज़ या HPV जैसे यौन संक्रमण, त्वचा के त्वचा से संपर्क में आने से हो सकते हैं। टीकाकरण के ज़रिए कुछ यौन संक्रमण होने का खतरा कम किया जा सकता है।अपनी स्थिति जानें
सभी यौन-संक्रमणों में लक्षण दिखने ज़रूरी नहीं हैं, और इसीलिए आपको अपनी स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल करें और नियमित जाँच कराते हुए यौन संक्रमणों को फैलने से रोकें। यहाँ पर अपना नज़दीकी क्लीनिक खोजें (केवल अमरीका में)।इस बारे में बात करें
बातचीत सबसे ज़रूरी है: अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले यौन-स्वास्थ्य और यौन-जनित-संक्रामक रोगों की जाँच के बारे में बातचीत कर लें। और सतर्क रहें —कुछ जगहों पर इरादतन यौन-जनित-संक्रमण को फैलाना वास्तव में एक अपराध है। बातचीत शुरू करने में मदद चाहते हैं? यह रही कुछ सलाह।सहमति देना
किसी भी यौन गतिविधि की शुरुआत सहमति से होनी चाहिए और इसमें समय-समय पर आपके साथी की रज़ामंदी शामिल होनी चाहिए। बातचीत आपको और आपके साथी को यह पक्का करने में मदद कर सकती है कि आप एक-दूसरे की हदों का सम्मान करते हैं। सहमति किसी भी समय वापस ली जा सकती है, और सेक्स से किसी का एहसान नहीं चुकाया जाता। अगर आपका साथी असहज या अनिश्चित लग रहा हो, या ड्रग्स या शराब के असर के चलते आपका साथी सहमति देने में असमर्थ हो, तो बात आगे ना बढ़ाएँ। सहमति देना क्या होता है, इसके बारे में ज़्यादा पढ़ें।